Headline
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा

फर्जी इनकम टैक्स रेड में शामिल गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

रुड़की। उद्यमी के घर फर्जी रेड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गैंग के मुख्य सरगना सहित दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से ढाई लाख रुपये, एक एप्पल कंपनी का फोन, कार, फर्जी कागजात और स्टांप मोहर बरामद किया है। पुलिस गैंग में शामिल पांच और आरोपियों की तलाश कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा विहार सुनहरा रोड निवासी खाद्य सामग्री के फैक्ट्री स्वामी सुधीर कुमार जैन के घर आठ फरवरी की सुबह इनकम टैक्स की फर्जी रेड पड़ी थी। इनकम टैक्स चोरी का डर दिखाकर फैक्ट्री स्वामी से बीस लाख रुपये की ठगी की थी। दो दिन तक फैक्ट्री स्वामी ने ठगी को छुपा रखा था। अपने स्तर से जांच पड़ताल पर उन्हें पता चला था कि कोई भी इनकम टैक्स की रेड नहीं पड़ी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।

 एसएसपी अजय सिंह ने गंगनहर कोतवाली में पत्रकार वार्ता में फर्जी रेड का खुलासा किया। सलमान उर्फ समर पुत्र गुलफाम निवासी गांव खुड्डा कलां थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर यूपी और धीरज पुत्र दिनेश कुमार निवासी 115 इंद्रप्रस्थ योजना लोनी रोड गाजियाबाद यूपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों से ढाई लाख रुपये, एक एप्पल का फोन, एचआर नंबर की कार, फर्जी स्टांप मोहर और कुछ कागजात बरामद किए हैं। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल, वरिष्ठ उप निरीक्षक रणजीत सिंह खनेड़ा, उप निरीक्षक नवीन कुमार, विक्रम सिंह बिष्ट, हेड कॉन्स्टेबल इसरार अली, कॉन्स्टेबल सुरेंद्र चौहान, विनोद सिंह बर्तवाल, सीआईयू (रुड़की) प्रभारी मनोहर भंडारी, एएसआई एहसान अली, हेड कांस्टेबल सुरेश रमोला, कपिल देव, कांस्टेबल महिपाल तोमर और रविंद्र खत्री शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top