Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू, अक्षय कुमार की मौजूदगी पर लगी मोहर

बॉलीवुड फिल्में हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की लोग काफी समय से डिमांड कर रहे हैं। बीते दिनों फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर काफी खबरें आईं। फिल्म हेरा फेरी 3 अपनी स्टारकास्ट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रही है। खबरों में दावा किया गया कि फिल्म में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को लिया गया है। वहीं, अक्षय कुमार ने भी स्पष्ट कर दिया था कि वह फिल्म स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे इसलिए खुद को इससे दूर कर लिया। अब फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू हो गई है और फिल्म में पुरानी स्टारकास्ट अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल नजर आएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने फिल्म हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। मुंबई के फिरोज नाडियाडवाला के एम्पायर स्टूडियो में फिल्म में शूटिंग शुरू हुई है। फिल्म का डायरेक्शन अनीष बज्मी नहीं कर रहे हैं। फिल्म हेरा फेरी 3 के डायरेक्शन की जिम्मेदारी फरहाद सामजी को दी गई है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि अक्षय कुमार के फिल्म में कैसे लौटे हैं, इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार के लिए फिल्म हेरा फेरी 3 में कुछ बदलाव किए गए हैं।

फिल्म की कास्टिंग को लेकर खूब विवाद भी हुआ। कभी खबरें आईं कि अक्षय कुमार तीसरी किस्त में नहीं होंगे तो कभी इसमें उनके होने की चर्चा से बॉलीवुड का बाजार गर्म रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top