Headline
प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर
प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर
हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा
हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा
भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी
भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी
गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी
गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी
वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी
वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक

सडक़ पर कचरा फेंका तो 50 की जगह 5,000 रुपए लगेगा फाईन, नगर निगम ने 100 गुना बढ़ाया जुर्माना

कोलकाता। नगर निगम  ने निकट भविष्य में शहर की सडक़ों पर कचरा फेंकने पर जुर्माना 100 गुना बढ़ाने का फैसला किया है। इस संबंध में निर्णय केएमसी के मासिक सम्मेलन में लिया गया। केएमसी के मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य देवब्रत मजूमदार ने इस बारे में जानकारी दी। मजूमदार ने कहा, अब तक सडक़ पर कचरा फेंकने पर जुर्माना 50 रुपये था। यहां तक कि इस पर आर्थिक दंड लगाने का काम भी ठीक से लागू नहीं किया गया था। इससे नागरिकों के बीच एक अनदेखी भरा रवैया देखा गया।

केएमसी द्वारा शहर भर में कचरा-ड्रम स्थापित करने के बावजूद, लोग अभी भी सडक़ों पर कचरा फेंक रहे हैं। इसलिए, वर्तमान जुर्माना दर को 50 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये करने का निर्णय लिया गया है और अब से हमारी टीम इसे लागू करने में सख्ती करेगी। प्रस्ताव को केएमसी के मेयर फिरहाद हाकिम ने मंजूरी दे दी है। मासिक सम्मेलन में हाकिम ने कहा कि आवासीय परिसरों या बहुमंजिला इमारतों के फ्लैटों में रहने वाले लोगों के एक वर्ग के बीच अपनी बालकनियों से सडक़ों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति अभी भी शहर के कुछ हिस्सों में व्याप्त है। जब तक नागरिक इस संबंध में अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक नहीं होंगे, तब तक शहर को साफ रखने के निगम के सभी प्रयास बेकार रहेंगे। मजूमदार के मुताबिक, शायद 50 रुपये की मौजूदा जुर्माना राशि नागरिकों में डर पैदा करने के लिए बहुत कम थी। उन्होंने कहा, अब जुर्माने की राशि को 100 गुना बढ़ाया जा रहा है, गलती करने वाले नागरिकों में डर पैदा होगा और वे सडक़ों पर कचरा फेंकने से परहेज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top