Headline
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये

विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

रेसकोर्स क्षेत्र में युवक ने अपनी ही सहपाठी नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, युवक के चाचा ने भी शुरू की किशोरी से छेड़छाड़

देहरादून। रेसकोर्स क्षेत्र में एक स्कूल में पढ़ने वाले युवक ने अपनी ही सहपाठी नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद युवक के चाचा ने भी किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। शहर कोतवाली पुलिस ने किशोर व उसके चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी के अनुसार उन्हें डाक के माध्यम से एक शिकायत मिली थी। एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी रेसकोर्स स्थित एक स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। उसके साथ ही एक किशोर पढ़ता है जबकि किशोर का चाचा हर्षित भी इसी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है।

किशोर व उसका चाचा हर्षित कंबोज किशोरी को बहला फुसलाकर एक होटल में ले गया। दोनों को होटल में छोड़ने के बाद हर्षित वहां से चला गया, जबकि किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने किशोरी से यह भी कहा कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उससे शादी नहीं करेगा। अब किशोर बेटी के साथ बात नहीं कर रहा, जबकि उसका चाचा स्कूल में किशोरी को छेड़ता है और धमकी देता है कि यदि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो वह उसे स्कूल में बदनाम कर देगा। यह बात किसी को बताई तो वह उसके चेहरे पर तेजाब फेंक देगा।

आरोपितों से परेशान होकर किशोरी ने जहर खा लिया जिसका इलाज दून अस्पताल में चला। आरोपितों के खौफ से किशोरी स्कूल भी नहीं जा पा रही है। शहर कोतवाल ने बताया कि आरोपित हर्षित व उसके भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top