Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

मसूरी-देहरादून मार्ग पर सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची, उपचार के लिए पहुंचाया गया दून अस्पताल

मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत पुलिस चौकी के निकट सड़क किनारे सुबह एक नवजात बच्ची पड़ी हुई मिली। पुलिस ने तत्काल बच्ची को कब्जे में लेकर उपचार के लिए दून अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार किया। बच्ची स्वस्थ बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार कोल्हूखेत निवासी एक व्यक्ति स्थानीय पुलिस चौकी के पास से गुजर रहा था। तभी चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर उसे सड़क किनारे लगे दो पैराफिट के बीच भूरे रंग की कंबल में एक नवजात बच्ची पड़ी हुई मिली। बच्ची के आसपास गर्म कपड़े भी रखे हुए थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

इसी दौरान वहां से गुजर रही कुछ युवतियों ने भी बच्ची को देखा और उसे गोद में उठा लिया। तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर पुलिस चौकी ले आई। यहां बच्ची को दूध पिलाया गया और हीटर की मदद से गर्माहट देने का प्रयास किया गया। इसके बाद पुलिस बच्ची को दून अस्पताल ले आई। जहां बच्ची को भर्ती किया गया है। सीओ मसूरी नीरज सेमवाल ने बताया कि बच्ची को रविवार तड़के सड़क किनारे छोड़ा गया होगा। इसकी जांच की जा रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बच्ची को सड़क किनारे छोड़ने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top