Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

अब घर बनाना हुआ और महंगा, अमेरिकन कोयले की कीमते बढ़ने से ईंटों के दाम में भी हुआ ईजाफा

हिमाचल प्रदेश। घर बनाना अब और महंगा होने वाला है। अमेरिकन कोयले की कीमतें बढ़ने से ईंटों के दाम भी 1 अप्रैल से प्रति हजार 1,000 रुपये तक बढ़ेंगे। आम आदमी अभी सीमेंट, सरिये की बढ़ी कीमतों के झटके से उबर नहीं पाया कि अब ईंटों के दाम बढ़ने वाले हैं। इस समय प्रदेश में ईंटों के दाम 6,500 से लेकर 13,000 रुपये तक प्रति हजार हैं। ईंट के दाम बढ़ने का मुख्य कारण इसके निर्माण में इस्तेमाल अमेरिका से आयात किए जाने वाले कोयले के दाम बढ़ना माना जा रहा है। अधिकतर भट्ठा मालिक ईंट पकाने के लिए अमेरिका से आयात कोयला इस्तेमाल करते हैं।

अभी तक कोयले की कीमत 18,000 रुपये प्रति टन है, लेकिन अब यह 25,000 रुपये पहुंच गई है। पहले अमेरिकन कोयले पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगता था, जो अब बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया है। दरअसल अमेरिका से आ रहे कोयले की गुणवत्ता भारत के झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से आने वाले कोयले से बेहतर मानी जाती है। ऊना के भट्ठा मालिकों रविंद्र कुमार, पंकज कुमार, अश्वनी कुमार, दिलबाग, बलराम और गुरनाम ने बताया कि ईंट की कीमतें बढ़ने से बिक्री घटना तय है। ईंट भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान पहू लाल भारद्वाज ने बताया कि सरकार विदेश से आयात कोयले का दाम कम करने के लिए कदम उठाए।

25 मार्च तक आएगी कोयले की नई खेप
अमेरिका से बढ़ी कीमतों के साथ कोयले की नई खेप भट्ठों में 25 मार्च तक पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि ईंट भट्ठों के एक सीजन में अच्छी गुणवत्ता वाले कोयले की 500 से 600 टन के बीच खपत होती है।

सीमेंट व सरिया के भाव भी चढ़े
मार्च तक एसीसी, अल्ट्राटेक और अंबुजा सीमेंट की प्रति बैग कीमत 430 रुपये तक रही। अब इसके दाम 432 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच गए हैं। सरिया मार्च से पहले 6200 रुपये प्रति क्विंटल तक था और अब इसके दाम 6500 रुपये पहुंच गए हैं।

पालमपुर में 13,000 रुपये में मिल रहीं एक हजार ईंटें
जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में ईंटें अलग-अलग दामों पर मिल रही हैं। मौजूदा समय में पालमपुर में 13,000, देहरा में 10,000, इंदौरा में 6,800, कांगड़ा में 8,500, ज्वालामुखी में 8,000 और धर्मशाला के विभिन्न क्षेत्रों में 9,000 रुपये में एक हजार ईंट मिलती है। वहीं, कुल्लू जिले में 10,000 रुपये तक दाम हैं।

काेयले की कीमतें बढ़ने से पंजाब में बंद हो गए कई ईंट भट्ठे
कोयले की कीमतें 8,000 रुपये तक बढ़ने से पंजाब में 2,800 में ये 1,500 ईंट भट्ठे बंद हो चुके हैं। पंजाब से हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में ईंटों की आपूर्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top