Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

देश के विभिन्न प्रदेशों से आयीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने की राज्यपाल गुरमीत सिंह से भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में देश के विभिन्न प्रदेशों से आयीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुलाकात की, और अपने अनुभवों को साझा किया। इस दौरान प्रशासनिक अकादमी की विशेष निदेशक  राधिका रस्तोगी एवं संयुक्त निदेशक  सौजन्या भी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रदेशों से आयीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में अपने-अपने अनुभव साझा किये। महिलाओं ने बताया कि वे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आजीविका एवं आर्थिक संवर्धन व अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण और प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही हैं। जिसमें महिलाएं पशुपालन, कृषि, डेयरी, बैंकिंग, प्रशिक्षण सहित अन्य क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कार्य कर रही हैं।

राज्यपाल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कार्यों से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने महिलाओं की सफलता की कहानी सुनकर कहा कि ऐसी क्षमतावान महिलाओं के बूते निश्चित ही आर्थिक परिवर्तन की क्रांति आएगी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से देश की आर्थिक समृद्धि में बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की क्षमता के बल पर देश में समृद्धि, खुशहाली व विकास होना निश्चित है।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी स्वयं सहायता समूह बेहद सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्वयं सभी जिलों में इन समूहों के कार्यों को करीब से देखा है। राज्यपाल ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हमें मार्केटिंग, पैकेजिंग, रिटेल व होलसेल मार्केटिंग और ब्रांडिंग पर विशेष फोकस करना जरूरी है। यहां के स्थानीय उत्पाद बेहतर हैं जिनकी डिमांड विश्वभर में है ऐसे उत्पादों को लोकल से ग्लोबल तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने विभिन्न प्रदेशों से आयीं महिलाओं के कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top