Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

अग्निवीर भर्ती में आईटीआई से उत्तीर्ण छात्रों के लिए खुशखबरी, तकनीकी श्रेणी में मिलेगा वेटेज

देहरादून। अग्निवीर भर्ती में आईटीआई पास युवाओं को वरीयता मिलेगी। भर्ती के लिए उन्हें न्यूनतम 20 से लेकर अधिकतम 50 बोनस अंक दिए जाएंगे। सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन विजय कुमार यादव के मुताबिक भारतीय सेना की प्रतिष्ठित योजना अग्निपथ में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से उत्तीर्ण छात्रों को तकनीकी श्रेणी में अग्निवीर के रूप में भर्ती के लिए वेटेज मिलेगा।

इसके लिए शैक्षिक योग्यता के साथ आईटीआई पास डिप्लोमा के आधार पर अंकों का वर्गीकरण किया गया है। इससे आईटीआई पास युवाओं को तकनीक क्षेत्र में रोजगार के साथ प्रतिष्ठित अग्निपथ योजना के माध्यम से देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा। सचिव कौशल विकास के मुताबिक मेजर जनरल मनोज तिवारी मुख्यालय भर्ती कार्यालय लखनऊ के पत्र में भी इसे स्पष्ट किया गया है।

अग्निवीर के रूप में भर्ती में 10वीं पास एवं द्विवर्षीय आईटीआई पास को 20 अंक, 10वीं पास एवं दो, तीन वर्षीय डिप्लोमा पास को 30 अंक, 12वीं पास एवं एक वर्षीय आईटीआई पास को 30 अंक, 12वीं पास एवं द्विवर्षीय आईटीआई पास को 40 अंक एवं 12वीं पास एवं डिप्लोमा धारक को 50 अंक का बोनस दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top