Headline
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

आज से हिंदू नववर्ष के साथ शुरु हुआ चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व, घरों से लेकर मंदिरों तक में की जा रही मां शैलपुत्री की अराधना

देहरादून। आज से नौ दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गई है, चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है। नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जैती है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कूष्मांडा, पांचवें दिन मां स्कंदमाता, छठे दिन मां कात्यायनी, सातवे दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और और नौवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।

हिंदू नववर्ष 2023 की शुरुआत 21 मार्च 2023 को रात 10 बजकर 53 मिनट से हो चुकी है. इसी समय से चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का भी प्रारंभ हुआ है. आज से विक्रम संवत 2080 का आरंभ हो रहा है. इस संवत्सर का नाम नल है और बुधवार को प्रारंभ होने की वजह से इसके राजा बुध ग्रह और मंत्री शुक्र ग्रह होंगे।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का अर्थ और महत्व 
हेमाद्री के ब्रह्मपुराण के अनुसार, ब्रह्मा जी ने चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि प्रतिपदा तिथि को सूर्योदय के समय इस सृष्टि की रचना की थी. इस वजह से, हिंदू नव वर्ष हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा या प्रथमा तिथि को शुरू होता है। इस दिन से नया संवत्सर लागू होता है. संवत्सर का अर्थ है, सम+वत्सर यानि पूर्ण वर्ष

नए साल की शुरुआत वृश्चिक राशि में लग्न और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में शुक्ल योग के रूप में होगी. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि बुधवार को पड़ेने के कारण इस वर्ष बुध ग्रह का शासन होगा. इस दिन से विक्रमी संवत 2080 की शुरुआत हो रही है. 50वां संवत इस समय प्रभाव में रहेगा और 23 मार्च 2023 तक रहेगा।

हिंदू नववर्ष के अधिकारी 
राजा- बुध
मंत्री- शुक्र
सस्येश- रवि
धन्येश- शनि
मेघेश- बृहस्पति
नीरेश- रवि
रसेश- मंगल
फलेश- बृहस्पति
धनेश- रवि
दुर्गेश- बृहस्पति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top