Headline
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

मैक्स अस्पताल में अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त कार्मिक से ठगे एक लाख रुपये, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। मैक्स अस्पताल में चिकित्सक की अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर ठग ने सेवानिवृत्त कार्मिक से एक लाख रुपये ठग लिए। प्रेमनगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह आइएमए से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हें मैक्स अस्पताल में अपना चेकअप करवाना था। इसके लिए उन्होंने 20 मार्च को उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर अस्पताल का नंबर सर्च किया। इस दौरान उन्हें एक नंबर दिखाई दिया तो उन्होंने उस पर संपर्क किया और चिकित्सक से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेने की बात कही। इस पर उसने कहा कि अपॉइंटमेंट करवाने के लिए उन्हें पांच रुपये एडवांस आनलाइन भेजने होंगे, जिसके बाद उन्हें टोकन मिलेगा।

इस दौरान उसने वीरेंद्र के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये की निकासी हो गई। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं आदर्श विहार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से अज्ञात व्यक्ति ने दानपात्र चोरी कर लिया। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस को शिकायत दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी के धर्मपुर नगर मंडल मंत्री नवीन नौटियाल ने बताया कि 22 मार्च की सुबह आदर्श विहार में स्थित राधाकृष्ण मंदिर से अज्ञात व्यक्ति दानपात्र चोरी करके ले गया। इसकी सूचना कालोनी निवासी वरिष्ठ नागरिक एलपी थपलियाल ने पुलिस को दी। सूचना पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में एक व्यक्ति दानपात्र को चोरी करके ले जाता हुआ दिख रहा है। पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top