Headline
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग
विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून एयरपोर्ट के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने 26 फ्लाइट संचालित करने की दी अनुमति, गोवा के लिए शुरू की जाएगी फ्लाइट

देहरादून। जौलीग्रांट में स्थित देहरादून एयरपोर्ट के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने 26 फ्लाइट संचालित करने की अनुमति दी गई है। देहरादून एयरपोर्ट पर 26 मार्च से लागू समर शेड्यूल में कोलकाता, गोवा और जम्मू को भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जुड़ जाएगा।

चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए विमानन कंपनियों ने अपनी फ्लाइटों के समय में बदलाव किया है। वहीं नए शहरों को जोड़ते हुए अपनी फ्लाइटों की संख्या बढ़ाई है। इससे प्रदेश के पर्यटन और तीर्थाटन में भी वृद्धि होगी। नए समर शेड्यूल में कोलकाता और जम्मू की फ्लाइट को फिर से शुरू किया जा रहा है। वहीं गोवा के लिए पहली बार देहरादून एयरपोर्ट से डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की जा रही है।

आगामी दिनों में रिजनल कनेक्टिविटी के तरह देहरादून एयरपोर्ट से पंतनगर व पिथौरागढ़ की बंद पड़ी फ्लाइटों के भी दोबारा शुरू होने की संभावनाएं हैं। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि कोलकाता और जम्मू के लिए बंद पड़ी फ्लाइटों को 26 मार्च से फिर से शुरू किया जा रहा है। वहीं गोवा के लिए भी 25 मार्च से नई फ्लाइट को शुरू किया जा रहा है।

एयरपोर्ट के लिए जारी नए समर शेड्यूल में विमानन कंपनी इंडिगो की देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली की चार, अहमदाबाद की एक, प्रयागराज दो, हैदराबाद दो, पुणे एक, जयपुर दो, कोलकाता एक, लखनऊ एक, बंगलुरू एक, मुंबई एक और गोवा की एक फ्लाइट शामिल है। नए समर शेड्यूल में इंडिगो की कुल 17 फ्लाइट शामिल हैं। अकासा एयर की देहरादून एयरपोर्ट पर बंगलुरू और हैदराबाद को एक-एक फ्लाइट कुल दो, एलाइंस एयर की दिल्ली की दो, प्रयागराज की एक, लखनऊ की एक, जम्मू की एक कुल पांच फ्लाइटें हैं। विस्तारा की दिल्ली और मुंबई की एक-एक फ्लाइट कुल दो, और गो फर्स्ट की कुल एक मुंबई की फ्लाइट शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top