Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

खेल में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को काॅलेजों में मिलेंगे सीधे दाखिले, जानिए कितना मिलेगा खेल कोटा

देहरादून। राज्य स्तरीय खेल में पदक लाने वाले और राष्ट्रीय एवं चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को काॅलेजों में सीधे दाखिला मिलेगा। सरकार खिलाड़ियों को दाखिले के लिए पांच प्रतिशत खेल कोटा देने की तैयारी में है। खेल निदेशक जितेंद्र सोनकर के मुताबिक छह राज्यों में इस तरह की व्यवस्था के अध्ययन के बाद इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव तीन अप्रैल को शासन को भेजा जाएगा। प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ी न सिर्फ राज्य की सेवाओं में समूह ख (राजपत्रित अधिकारी) और ग (तृतीय श्रेणी कर्मचारी) के पदों पर सीधे नौकरी पा सकेंगे, बल्कि खेल के साथ अपनी पढ़ाई भी पूरी कर सकेंगे। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक खेल कोटा काॅलेज, यूनिवर्सिटी और प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले के लिए होगा।

खेल निदेशक जितेंद्र सोनकर का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल और दिल्ली से विभाग को मिली रिपोर्ट के अध्ययन के बाद प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। विभिन्न राज्यों में इसके लिए बनी नीति के अध्ययन से पता चला है कि कुछ राज्य खिलाड़ियों को दाखिले में वरीयता दे रहे हैं, तो कुछ ने दो से तीन फीसदी खेल कोटा तय किया हुआ है।

खेल निदेशक के मुताबिक उत्तराखंड में खिलाड़ियों को दाखिले में वरीयता दी जाती है, लेकिन अब तक इसके लिए कोई खेल कोटा नहीं था। खेल कोटा होने से जो खिलाड़ी खेल के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं, वे विभिन्न कोर्स में आसानी से दाखिला पाकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। शासन में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 15-20 दिन पहले इस संबंध में खेल विभाग से सुझाव मांगा गया था। खेल विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा जा रहा है। शासन को इस पर निर्णय लेना है। प्रस्ताव कैबिनेट में आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top