Headline
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ठप पड़ा वैक्सीनेशन अभियान, 100 पार पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या

देहरादून। कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में कोरोना के 24 नए मामले मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 14 लोग देहरादून में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में तीन, अल्मोड़ा, पौड़ी व उत्तरकाशी में दो-दो और हरिद्वार में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। वहीं कोरोना के 15 मरीज ठीक हुए हैं।

प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। इधर, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड में टीकाकरण ठप पड़ा है। राज्य में कोविशील्ड वैक्सीन गत जनवरी से खत्म है, जबकि कोवैक्सीन भी 31 मार्च को खत्म हो गई है। ऐसे में टीकाकरण बंद हो चुका है। प्रभारी अधिकारी टीकाकरण डा. अर्जुन सेंगर का कहना है कि राज्य में वैक्सीन की पहली डोज शत-प्रतिशत व्यक्तियों को लग चुकी है।

दूसरी डोज भी 92 प्रतिशत व्यक्तियों को लग चुकी है। हालांकि सतर्कता खुराक यानी वैक्सीन की तीसरी खुराक लगाने में लोग ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अभी तक 23 प्रतिशत को ही सतर्कता खुराक लगी है। उन्होंने बताया कि केंद्र से वैक्सीन की पांच लाख डोज की मांग की गई है। वैक्सीन मिलते ही सभी केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य पुन: शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top