Headline
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त

संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री

‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज

स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण

नंदप्रयाग के नंदानगर मोटर मार्ग पर चार दुकानों में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक

चमोली। नंदप्रयाग में नंदानगर मोटर मार्ग पर चार दुकानों में आग लगने से वहां रखा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। गोपेश्वर से फायर सर्विस का वाहन मौके पर पहुंचा और आग को काबू किया गया। दुकानों में रखे रसोई गैस सिलिंडर से आग भड़कने का अनुमान लगाया जा रहा है। नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने प्रभावित दुकानदारों से बात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने आगजनी की घटना से क्षेत्रीय विधायक को भी अवगत करा दिया है।

बृहस्पतिवार को सुबह करीब चार बजे सबसे पहले वहां से गुजर रही 108 वाहन के चालक ने दुकानों में आग भड़की देखी। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। मंगरोली गांव के पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी ने इसकी सूचना पुलिस थाना और फायर सर्विस को दी। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पानी से आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग की लपटें बहुत तेज थी। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे फायर वाहन की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकानें राख हो गई थी।

आग से दुकान स्वामी राजेश पुरोहित, रमेश मुनियाल, राजेंद्र मुनियाल, प्रेम सिंह नेगी और भरत कंडेरी की दुकानें आग से स्वाहा हो गई हैं। फायर की टीम के इंचार्ज अमर सिंह रावत, लोकपाल सिंह टाकुली, प्रवीन उनियाल, चालक नरेश सिंह, लतेश कुमार और अनूप सिंह ने वाहन के फायर पंप से आग को काबू किया। दुकानों के भीतर भरे सिलिंडर भी थे, जिससे आग अधिक भड़क गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top