Headline
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा ने परम पूज्य आध्यात्मिक गुरु निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरि जी महाराज और योग गुरु स्वामी रामदेव से की भेंट

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री

ऋषिकेश और नरेंद्रनगर में जी-20 की बैठकों से पहले सड़कों और पुलों का होगा सौंदर्यीकरण, करीब 70 करोड़ रुपये का बजट हुआ जारी

देहरादून। ऋषिकेश और नरेंद्रनगर क्षेत्र में होने वाली जी-20 की बैठकों से पहले यहां की सड़कों और पुलों को चमकाया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से करीब करीब 70 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। भारत सहित 20 देशों से आने वाले मेहमान इन शहरों की सुंदर छवि लेकर लौटें, सरकार की ओर से इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। उत्तराखंड में जी-20 की तीन बैठकें प्रस्तावित हैं। इनमें से पहली बैठक 26 से 28 मार्च के बीच नैनीताल के रामनगर में हो चुकी है जबकि दो बैठकें 25 से 27 मई और 26 से 28 जून के बीच नरेंद्रनगर और ऋषिकेश में होनी हैं। इससे पहले सरकार की ओर से सड़कों और पुलों के सौंदर्यीकरण से संबंधित करीब 31 कामों के लिए कुल 6946.90 का बजट जारी कर दिया गया है।

इसके तहत नरेंद्रनगर क्षेत्र में स्थित कांडाखेत मोटर मार्ग का सुधारीकरण, सड़क सुरक्षा के कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा रानीपोखरी से नरेंद्रनगर कुल 17 किमी मोटर मार्ग का कायाकल्प भी किया जाएगा। इस मार्ग में सतह सुधार के साथ, दीवारों, पैरापिट का निर्माण और अन्य सड़क सुरक्षा के काम किए जाएंगे। इस मार्ग का प्रयोग देहरादून से नरेंद्रनगर जाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा ऋषिकेश-भानियावाला के बीच सड़क के कुछ हिस्सों में सतह सुधार, प्लांटेशन, लक्ष्मणझूला-स्र्वाश्रम-जोंक के कुछ हिस्सों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने, पक्की नाली निर्माण, क्रॉस ड्रेनेज, क्षतिग्रस्त कॉजवे का सुधारीकरण किया जाएगा। इसके अलावा बैराज-लक्ष्मणझूला-दुगड्डा मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों को भी सुधारा जाएगा।

प्रस्तावित कार्यों के तहत ऋषिकेश शहर की मुख्य सड़कों को भी चमकाया जाएगा। इसके तहत नटराज-भद्रकाली मोटर मार्ग में सतह सुधार के साथ ही क्षतिग्रस्त फुटपाथ, नाली का निर्माण और काजवे का काम किया जाएगा। इसके अलावा पशुलोक बैराज मोटर मार्ग के कुछ हिस्सों में सतह सुधार का काम किया जाएगा। नरेंद्रनगर स्थित लोनिवि के डाक बंगले को भी चकाचक बनाया जाएगा। यहां मरम्मत के साथ ही रंग रोगन भी किया जाएगा। इसके लिए 74 लाख 32 हजार रुपये बजट की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा ऋषिकेश की शान बन चुके जानकी सेतु के रंगरोगन के लिए 20 लाख 76 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top