Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 मई से शुरु होने वाले आईपीएल मैच के लिए 15 अप्रैल से शुरु होगी ऑनलाइन टिकटों की बिक्री

हिमाचल प्रदेश। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 और 19 मई को होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री 15 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि 15 से को टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी जाएगी। दोनों आईपीएल मुकाबले नई तैयार की गई आउटफील्ड पर होंगे। परमार ने कहा कि मैचों के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू को एसोसिएशन की ओर निमंत्रण दिया जाएगा। वहीं मैचों की सभी तैयारियां 30 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएंगी। सभी स्टैंडों का काम 20 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।

17 मई को होने वाले आईपीएल मैच के लिए पंजाब और दिल्ली की टीमें 14 और 15 मई को धर्मशाला पहुंच जाएंगी। जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम 18 मई को धर्मशाला पहुंचेगी। होटल पवेलियन में टीमों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। 17 मई और 19 मई को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में करीब दस सालों बाद हो रहे आईपीएल मैचों में इस बार 800 से 1000 रुपये तक सबसे सस्ता टिकट मिल सकता है। जबकि सबसे महंगा टिकट 10 से 15 हजार तक होने की उम्मीद है। धर्मशाला के मैच की टिकटों के लिए आईपीएल फ्रैंचाइजी पंजाब किंग्स इलेवन 15 अप्रैल तक टिकटों के दाम तय कर इसकी ऑनलाइन बिक्री शुरू कर देगी।

इसके अलावा मई माह में धर्मशाला स्टेडियम के बाहर ऑफलाइन टिकट बिक्री काउंटर स्थापित किए जाएंगे। जहां पर क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला में होने वाले मैच की टिकट काउंटर से खरीद सकते है। इसके अलावा मैच की टिकटों के साथ ऑनलाइन बुक की गई टिकटों की हार्ड कॉपी के लिए भी काउंटर स्थापित किया जाएगा। जिसमें ऑनलाइन बुक की गई टिकटों रसीद दिखाकर टिकटों की हार्ट कॉपी ले सकते है।

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि मैच की टिकटों के दाम आईपीएल फ्रैंचाइजी ही तय करेगी। जिसकी ऑनलाइन बिक्री 15 अप्रैल से शुरू होगी। जबकि मई माह में धर्मशाला स्टेडियम के बाहर ऑफलाइन टिकट बिक्री काउंटर स्थापित किया जाएगा। जिसमें ऑनलाइन बुक की गई टिकटों की हार्ड कॉपी ली जा सकेगी। उन्होंने कहा कि मैचों की तैयारियां जोरों पर चल रही है। सभी काम तय समय पर पूर कर लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top