Headline
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

केदारघाटी में हेलीकॉप्टर हादसे रोकने के लिए डॉप्लर रडार लगाने की चल रही बातचीत, पायलट को मिलेगी मौसम की सही जानकारी

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ हेली सेवा संचालन के लिए मौसम की सटीक जानकारी देने को डॉप्लर रडार लगाने की कवायद चल रही है। केदारघाटी में हेलीकॉप्टर हादसे रोकने के लिए भारतीय नागरिक विमान प्राधिकरण की पहल पर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के बीच डॉप्लर रडार लगाने व तकनीकी सहयोग के लिए बातचीत चल रही है। बीते वर्ष अक्तूबर में केदार घाटी में मौसम की खराब होने से एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। जिसमें पायलट समेत सात श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। केदारघाटी में अचानक मौसम खराब हो जाता है। ऐसे में उड़ान भरने से पहले पायलट को मौसम की सही जानकारी नहीं होती है। इसके लिए आईएमडी के तकनीकी सहयोग से केदारघाटी में डॉप्लर रडार लगाने की कवायद चल रही है।

हालांकि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से केदारघाटी में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों के माध्यम से मौसम की लाइव जानकारी आपदा कंट्रोल को मिलेगी। जहां पर वायरलैस सिस्टम के माध्यम से पायलट और हेली कंपनियों के क्रू मेंबर को मौसम की जानकारी दी जाएगी। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि छोटे डॉप्लर रडार लगने से हेली सेवा संचालित करने के लिए मौसम की सटीक जानकारी हेली कंपनियों को मिलेगी। जिससे मौसम खराब होने पर हेली सेवाओं का संचालन रोका जाएगा। जिससे किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सकेगा।

हेली सेवा संचालन के लिए मौसम की जानकारी देने के लिए यूकाडा की ओर से केदारघाटी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिससे हेली कंपनियों को मौसम की जानकारी मिलेगी। डॉप्लर रडार और तकनीकी जानकारी के लिए आईएमडी के साथ बातचीत चल रही है।

केदारनाथ यात्रा के लिए संचालित होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा पर इस बार पैनी नजर रखी जाएगी। गुप्तकाशी से केदारनाथ तक प्रत्येक हेलीपैड के चारों तरफ नौ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से हेलीपैड से लेकर यात्री वेटिंग रूम, टिकट काउंटर और हेलीकॉप्टर की मॉनीटरिंग की जाएगी। दूसरी ओर सोनप्रयाग से केदारनाथ तक भी 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यात्रा के दौरान टिकट ब्लैकमेलिंग, हेली कंपनी प्रबंधन की ओर से यात्रियों के साथ अभद्रता, टिकट के लिए घंटों से लेकर दिनों की इंतजारी जैसी शिकायतें मिलती रही हैं।

ऐसे में इस बार, जिला प्रशासन अपने स्तर से हेलीकॉप्टर संचालन में किसी तरह की कसर नहीं रखना चाहता है। इसलिए प्रशासन की ओर से गुप्तकाशी, बडासू, मैखंडा, फाटा, शेरसी, सोनप्रयाग और केदारनाथ तक कुल नौ हेलीपैड पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ यूकाडा की ओर से भी सभी हेलीपैड पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे जिनका कंट्रोल जिला प्रशासन और देहरादून कार्यालय से भी होगा। वहीं डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि प्रत्येक हेलीपैड और हेली कंपनी के कार्यालय को सीसीटीवी कैमरे से जोड़ा जा रहा है। इससे व्यवस्था के बेहतर संचालन में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top