Headline
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत

रंजिश के चलते मजदूर को जमकर पीटा तथा जान से मारने के इरादे से उसे खौलती कढ़ाई में डालने का किया प्रयास, आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। रंजिश के चलते गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करने वाले मजदूर को उसके साथ मजदूरी करने वाले चार व्यक्तियों ने जमकर पीटा तथा जान से मारने के इरादे से उसे रस की कढ़ाई में डालने का प्रयास किया। इससे उसके दोनों पैर झुलस गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बाकरपुर गांव निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने गांव में ही गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करता है। उसके साथ दीपक, अवनीश, संदीप व प्रदीप निवासी पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर (उप्र) भी मजदूरी करते हैं। आरोप है कि पिछले दिनों उसकी किसी बात को लेकर उनके साथ कहासुनी हो गई थी। इसके चलते उक्त लोग उससे रंजिश रखते हैं।

आरोप है कि मध्यरात्रि वह गन्ना कोल्हू पर कार्य कर रहा था कि इस दौरान उक्त व्यक्तियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जमकर पीटा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए और उन्होंने उसकी जान बचाई। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर सुल्तानपुर गांव निवासी नासिद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले इजाद, शहजाद, नसीम, अरमान उससे रंजिश रखते हैं। उन्होंने उसके घर के सामने का रास्ता बंद कर दिया है, जिस पर आने जाने में उसे दिक्कत झेलनी पड़ रही है। आरोप है कि दस अप्रैल को जब वह रास्ते से होकर कहीं जा रहा था, तो उन्होंने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top