Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

प्रेमी की खौफनाक करतूत, घर में बंधक बनाकर छात्रा पर डाल दिया खौलता तेल, पीड़िता ने भागकर बचाई जान

आंध्र प्रदेश। काकीनाडा में जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेएनटीयू) की एक छात्रा उस समय गंभीर रूप से घायल हो गई, जब उसके प्रेमी ने अपने घर के एक कमरे में बंधक बनाकर उसके हाथों और पैरों पर खौलता तेल डाल दिया। रविवार तडक़े पीडि़ता के वहां से निकलने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद घटना सामने आई। उसे एलुरु के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार पीडि़ता इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष की छात्रा है। एलुरु निवासी युवती को दुग्गीराला निवासी अनुदीप ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। उसने उससे शादी करने का वादा किया था। पांच दिन पहले अनुदीप बच्ची को दुग्गीराला स्थित अपने घर ले गया था। उसने उसे एक कमरे में बंद कर दिया, जहां वह उसे प्रताडि़त कर रहा था। उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसने आधी रात के बाद फांसी लगाकर उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी। हालांकि, वह भागने में सफल रही और अपने घर पहुंच गई। उसने अपने माता-पिता की मदद से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चल रहे अनुदीप की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी मारिजुआना और अन्य नशीले पदार्थों का आदी है और प्यार के नाम पर कई लड़कियों को धोखा दे चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top