Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

केदारनाथ धाम के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन पंजीकरण पर लगी रोक, जानिए वजह

देहरादून। चार धाम यात्रा पंजीकरण को लेकर कुछ समय के लिए बदलाव किया गया है। फिलहाल केदारनाथ धाम के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण रोक दिया गया है। 25 से 30 अप्रैल के बीच दर्शन करने को अब नए पंजीकरण नहीं होंगे। लगातार हो रही बर्फवारी और आगे मौसम खराब होने की संभावना को देखते हुए ये फैसला लिया गया। चारों धामों में प्रतिदिन सीमित संख्या में दर्शन करने की बाध्यता को सरकार ने समाप्त कर दिया है। इसके बाद तेजी से लोग चारों धामों के लिए पंजीकरण करा रहे हैं। सबसे मुश्किल, दुर्गम परिस्थिति केदारनाथ धाम के लिए है। यहां रात के समय रुकने की सीमित व्यवस्था है।

केदारनाथ धाम में पहले एक दिन में 15 हजार श्रद्धालु ही दर्शन कर सकते थे। जबकि यहां प्रतिदिन एक रात में अधिकतम रुकने के इंतजाम दस हजार लोगों के लिए ही हैं। ऊपर से लगातार हो रही बारिश और बर्फवारी के कारण हालात और भी प्रतिकूल होते जा रहे हैं। इन हालात को देखते हुए फिलहाल 25 से 30 अप्रैल के बीच किसी भी तरह के नए पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। अब सिर्फ वही लोग दर्शन कर सकेंगे, जिनका पूर्व में पंजीकरण हो चुका है। एक सप्ताह के लिए कोई नया व्यक्ति केदारनाथ धाम आने के लिए नया पंजीकरण नहीं करा सकेगा। ऋषिकेश और हरिद्वार के ऑफलाइन पंजीकरण केंद्रों पर ये रोक लगाई गई है।

चार धाम यात्रा पंजीकरण व्यवस्था के नोडल अफसर संयुक्त निदेशक योगेश गंगवार ने बताया कि 25 से 30 अप्रैल के बीच नए पंजीकरण पर रोक की सूचना वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी गई है। ताकि ऑनलाइन पंजीकरण कराने को वेबसाइट खोलने वालों को सूचना मिल जाए। किसी भी तरह के नए अपडेट की सूचना भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top