Headline
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा नक्सली हमले में 11 जवान शहीद, पीएम मोदी ने हमले की कड़ी निंदा कर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़। नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों पर घात लगाकर हमला किया है। हमले में 11 जवान बलिदान हो गए हैं। इसके अलावा एक ड्राइवर की भी मौत हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नक्सली हमले की कड़ी निंदा की। उन्‍होंने ट्वीट कर बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। नक्सली हमले में बलिदान हुए 11 जवानों को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि दंतेवाड़ा में हमारे 11 जवानों की शहादत हुई है, उनको कैबिनेट ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नक्सली हमले के बाद आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से मृतकों के शवों को निकाला जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद हैं।

सर्च ऑपरेशन जारी है। नक्सली वारदात के बाद सीएम भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम ने कहा, “यह बहुत दुखदायी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। यह लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।” केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सली हमले के बाद सीएम बघेल से बातचीत की है। शाह ने राज्य सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इंटर स्टेट ज्वाइंट ऑपरेशन और सर्च ऑपरेशन को बढ़ाने की जरूरत है…. ये (भूपेश बघेल) बार-बार बोलते हैं कि (नक्सलवाद) समाप्ति की ओर है, लेकिन इस तरह की बड़ी-बड़ी घटनाएं होती जा रही हैं।

नक्सलियों हमले के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक का अपना दौरा रद्द कर दिया। भूपेश बघेल का वहां चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय था। वह वीर गति को प्राप्त जवानों को श्रद्धांजलि देने और वहां के हालात का जायजा लेने के लिए दंतेवाड़ा जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top