Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

रोहतांग, कुल्लू और कांगड़ा में बारिश- ओलावृष्टि, अभी चार दिन तक मौसम के खराब रहने का अनुमान

शिमला। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश-ओलावृष्टि हुई है। वहीं, चोटियों पर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। कुल्लू जिले  के मझाण गांव में बुधवार को भारी ओलावृष्टि हुई है। इससे सेब के साथ मटर को भारी क्षति पहुंची है। वहीं, रोहतांग दर्रा के साथ अटल टनल सहित लाहौल की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है।

जिला मुख्यालय ढालपुर में अंधड़ चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कांगड़ा जिले के कई भागों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। उधर, शिमला में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 30 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने की संभावता जताई है। इस दौरान ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व अन्य भागों में बारिश होने के आसार हैं। कई भागों के लिए अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

अधिकतम तापमान
धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 37.7, कांगड़ा 30.2, ऊना 34.8, मंडी 29.3, हमीरपुर 32.1, चंबा 28.7, धर्मशाला 26.0, सुंदरनगर 29.8, बरठीं 31.1, बिलासपुर 32.0, शिमला 21.1, रिकांगपिओ 21.3 और जुब्बड़हट्टी में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.0, सुंदरनगर 12.2, भुंतर 10.6, कल्पा 3.8, धर्मशाला 8.2, ऊना 14.8, नाहन 17.0, केलांग 1.5, पालमपुर 13.5, सोलन 10.4, मनाली 7.0, कांगड़ा 15.0, मंडी 12.2, बिलासपुर 17.0, हमीरपुर 13.6, चंबा 12.5, डलहौजी 12.0, जुब्बड़हट्टी 13.2, कुफरी 7.4, कुकुमसेरी  2.0, नारकंडा 5.1, भरमौर 8.0, रिकांगपिओ 6.9, सेऊबाग 9.0, धौलाकुआं 15.0 , मशोबरा 9.8, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 8.5 और देहरागोपीपुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top