Headline
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण

मोदी सरकार का बड़ा फैसला- देश में खुलेंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में 1570 करोड़ रुपए के निवेश से 157 नये सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोलने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे देश में 15700 अतिरिक्त नर्सिंग सीटें उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से राजस्थान, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश को अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नया नर्सिंग कॉलेज पहले से स्थापित मेडिकल कॉलेज के साथ संबंधित होगा। उन्होंने कहा कि लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थापित नए मेडिकल कॉलेजों के साथ नया नर्सिंग कॉलेज दिया गया है। प्रत्येक नए नर्सिंग कॉलेज के लिए 10 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे। संबंधित राज्य सरकार इसमें अतिरिक्त सुविधाएं बढ़ाने के लिए और आवंटन बढ़ा सकती है।

मांडविया ने कहा कि नर्सिंग कॉलेजों का आवंटन सभी राज्यों में उनके द्वारा खोले गए नए मेडिकल कॉलेजों के आधार पर किया गया है। प्रत्येक नये मेडिकल कॉलेज को एक नया नर्सिंग कॉलेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश और विदेश में भारतीय नर्सों की मांग लगातार बढ़ रही है। सरकार के इस फैसले से इस मांग की पूर्ति होगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि नए नर्सिंग कॉलेज अगले 24 महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे। संबंधित नर्सिंग कॉलेजों के लिए राज्यों को उनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के अनुसार आवंटन जारी कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top