Headline
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

पुलिस के जवानों ने निभाया मानवता का धर्म, बुजुर्ग तीर्थयात्री का किया दाह संस्कार

उत्‍तरकाशी। आज मानवता में सेवाभाव का एक गमगीन वाकया उत्तरकाशी में सामने आया है, जब पुलिस के जवानों द्वारा मानवता का धर्म निभाते हुये पश्चिम बंगाल, हावड़ा के एक 75 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक मृत्यु होने पर उनका कोई वारिस न होने पर अंतिम संस्कार कर उनकी पत्नी को सांत्वना दी गई। दरअसल बीते 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल हावड़ा बेलूरमठ से अपनी पत्नी श्रीमती कल्पना (68 वर्ष) एवं परिचित दीपिका समोई के साथ चारधाम यात्रा पर आये 75 वर्षीय बुजुर्ग श्रद्धालु प्रदीप कुमार गंगोत्री धाम के मुख्य पडाव उत्तरकाशी में रुद्रावास आश्रम उजेली मे रुके थे, अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई, उनकी पत्नी एवं साथ आयी महिला काफी परेशान थे मदद की गुहार लगा रहे थे।

जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पुलिस टीम के साथ तुरन्त मौके पर पहुंचे तथा उनकी पत्नी को सांत्वना दी गई, उनकी पत्नी द्वारा बताया गया कि हमारा कोई वारिस/संतान नही है तथा मृत शरीर को वापस पश्चिम बंगाल ले जाने मे भी असमर्थ है। वारिस/संतान न होने पर पुलिस द्वारा मानवता धर्म निभाते हुये सभी कागजी कार्यवाही करने के उपरान्त कल दिनांक 25.04.2023 को केदारघाट उत्तरकाशी पर हिन्दु रीति रिवाज से उनका अन्तिम/दाह संस्कार किया गया। महिला श्रद्धालु द्वारा आंसू बहाकर पुलिस के जवानों का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया गया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा भी इस मानवीय कार्य के लिए उत्तरकाशी पुलिस की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top