Headline
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण

अमिताभ बच्चन की सेक्शन 84 से जुड़ीं निमरत कौर

रिलायंस एंटरटेनमेंट और फिल्म निर्माता रिभु दासगुप्ता की अपकमिंग फिल्म कोर्टरूम ड्रामा थ्रिलर सेक्शन 84 अपने एलान के समय से ही सुर्खियों में है। जियो स्टूडियोज के सहयोग से बन रही इस मूवी में अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, अब इस फिल्म से पावरहाउस एक्ट्रेस निम्रत कौर का नाम भी जुड़ गया है। सेक्शन 84  में काम करने के लिए निम्रत कौर बेहद एक्साइटेड हैं और लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी खुशी जाहिर करती नजर आई हैं।
निम्रत कौर ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा है, अमिताभ बच्चन के साथ पर्दे पर अमर होने के अतुलनीय विशेषाधिकार के साथ मेरे जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण रचनात्मक कारनामों में से एक की शुरुआत। इस अविश्वसनीय और दिलचस्प अवसर के लिए रिभु दासगुप्ता की आभारी हूं।
सेक्शन 84 में हैं ये सितारे

गौरतलब हो कि कोर्ट रूम ड्रामा थ्रिलर सेक्शन 84 रिभु दासगुप्ता के जरिए लिखित और निर्देशित है। इसमें निम्रत कौर और अमिताभ बच्चन के अलावा डायना पेंटी और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। निम्रत कौर जिन्हें द लंचबॉक्स और एयरलिफ्ट फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है ने कहा कि वह अमिताभ बच्चन और दासगुप्ता के साथ सहयोग करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
निम्रत कौर का वर्क फ्रंट

बता दें कि फिल्म सेक्शन 84 अमिताभ बच्चन और रिभु दासगुप्ता के बीच तीसरा सहयोग है। आगामी फिल्म रिलायंस एंटरटेनमेंट के जरिए जियो स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत की जा रही है और रिलायंस एंटरटेनमेंट और फिल्म हैंगर द्वारा निर्मित है। गौरतलब हो कि निम्रत कौर को हाल ही में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म दसवीं में देखा गया था। निम्रत को जल्द ही सोशल थ्रिलर फिल्म हैप्पी टीचर्स डे में भी देखा जाएगा। वहीं, अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म प्रोजेक्ट के में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top