Headline
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

केदारनाथ यात्रा के लिए कंडी-डंडी संचालकों के बनाए गए पहचान पत्र, जानिए क्या रहेंगे नियम

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के लिए जिला पंचायत ने कंडी-डंडी की दरें तय कर दी हैं। इस बार कंडी-डंडी संचालकों के फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाए गए हैं। साथ ही पंजीकरण कर लाइसेंस निर्गत किए गए हैं। भगवान केदारनाथ की पैदल यात्रा में कंडी-डंडी की अहम भूमिका होती है। 16 किमी पैदल मार्ग से पूरे यात्राकाल में हजारों यात्री कंडी-डंडी से धाम पहुंचते हैं। इस वर्ष की यात्रा के लिए जिला पंचायत ने कंडी-डंडी की नईं दरें तय कर दी हैं। गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए डंडी-कंडी से 90 किलो वजन तक 8000 रुपये व वापसी का 7400 रुपये किराया है।

जबकि 75 किलो वजन में एक ही दिन में गौरीकुंड से केदारनाथ व फिर वापस गौरीकुंड के लिए 10400 रुपये किराया है। 90 किलो ग्राम तक के लिए 11400 और 90 किलो से अधिक वजन के लिए 13100 रुपये किराया तय किया गया है। इसके अलावा कंडी से यात्रा करने पर गौरीकुंड से केदारनाथ व उसी दिन वापसी पर 25 किलो वजन के 4900 रुपये, 50 किलो वजन के 8800 रुपये तय किए गए हैं।

जिला पंचायत के प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी प्रेम सिंह रावत ने बताया कि डंडी, कंडी श्रमिकों के लिए यात्रा मार्ग पर संचालन के लिए लाइसेंस अनिवार्य किया गया है। बिना लाइसेंस व पंजीकरण के यात्रा मार्ग पर अगर कंडी-डंडी का संचालन पाया गया तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top