Headline
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

ऋषिकेश में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल पर हमला, मंत्री बोले हमलावर पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा

-ऋषिकेश में हुई घटना पर कैबिनेट मंत्री ने रखा अपना पक्ष

देहरादून। ऋषिकेश में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ हुई घटना मामले में उन्होंने अपना पक्ष मीडिया के सामने रखते हुए कहा कि वे इस मामले में हमलावर पर मुकदमा दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया कि वह एक कार्यक्रम के लिए निकले थे। तभी डॉ भारद्वाज का जहां पर कार्यालय है वहां भीड़भाड़ होने के कारण गाड़ी रुक गई। इसी दौरान जब उनकी गाड़ी निकलने लगी तो शिवाजी नगर का रहने वाला सुरेंद्र सिंह नेगी वहां आ पहुँचा। इसी दौरान उसने गाड़ी के बाहर से मुझसे गाली-गलौज की। मेरे सुरक्षाकर्मी ने जब उससे पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हो तो इसी बीच उसने कार के अंदर एक हाथ डाल मेरा कुर्ता खींचा जिससे कुर्ता फट गया। उन्होंने कहा कि कुर्ते में जो भी कुछ था वो भी गायब हो गया।

उन्होंने कहा कि मेरे सुरक्षाकर्मी ने उसे समझने का प्रयास किया तो उसने उसके साथ भी अभद्रता की और उसकी भी वर्दी फाड़ दी। उन्होंने कहा कि नेगी के साथ मोटर सायकिल पर आए दूसरे व्यक्ति ने भी अभद्रता की। इस दौरान पत्थर लेने भागा और हमले का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि नेगी खुद को सोशल वर्कर कहता है लेकिन वह एक ब्लैक मेलर है। कैबिनेट मंत्री ने इसे सीधे सीधे आक्रमण और गुंडागर्दी बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम बन गया है ब्लैकमेल करना। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे मुकदमा दर्ज कराएंगे। सुरक्षाकर्मी भी केस दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि सीधे रूप में सिस्टम पर हाथ उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top