Headline
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

यमुनोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस आधी खाई में लटकी, मची चीख- पुकार

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार दोपहर हादसा हो गया। डाबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में आधी लटक गई। बस के खाई में लटकते ही वहां चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है।  बस पहले पहाड़ी के साइड बड़े पत्थर से टकराई फिर फिसलकर खाई की तरफ पहुंच गई। बस में 28 यात्री सवार थे। प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया है।

बस को जेसीबी की मदद से निकाला गया है। हाईवे पर यातायात सुचारू है। यमुनोत्री धाम के पैदल रूट पर अव्यवस्थाओं का अंबार देखने को मिल रहा है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर अब भी रेलिंग क्षतिग्रस्त हैं  जिससे यात्रियों के खाई में गिरने का खतरा सता रहा है। कई स्थानों पर टिनशेड का सामान बिखरा पड़ा हुआ है जिससे पैदल आवाजाही जोखिमभरी बनी है। जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंगेली गाड़ सहित भैरो मंदिर से आगे कई स्थानों पर रेलिंग टूटी है जो कि हादसों को न्योता दे रही है।

पैदल मार्ग पर यात्रियों के साथ घोड़े-खच्चर भी चलते हैं जिसे यात्रियों के खाई में गिरने का डर बना रहता है। एसडीएम बड़कोट जितेंद्र कुमार का कहना है कि रेलिंग की मरम्मत के लिए जानकीचट्टी में लोनिवि के एई सहित टीम तैनात की गई है जो रेलिंगों की देखरेख करती है। मार्ग पर फैले टिनशेड के सामान को हटवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top