Headline
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट

अतीक की पत्नी शाइस्ता को किया गया माफिया घोषित, एफआईआर में लिखा गया माफिया अपराधी

उत्तर प्रदेश। मारे जा चुके माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को भी माफिया अपराधी घोषित कर दिया गया है। उसके लिए लिखा-पढ़ी में भी ऐसे शब्द इस्तेमाल किए जा रहे हैं। बीती दो मई को धूमनगंज थाने में अतिन जफर के खिलाफ लिखी गई एफआईआर में शाइस्ता परवीन के लिए माफिया अपराधी शब्द लिखा गया है। इस पर डीसीपी नगर दीपक ने कहा कि उमेश पाल और दो सरकारी गनर की हत्या में शाइस्ता 50 हजार की इनामी अभियुक्त है। उसकी तलाश चल रही है।

शाइस्ता पर उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने और शूटरों को पनाह देने के आरोप लगे और वह फरार हो गईं। पुलिस ने शाइस्ता को गिरफ्तार करने के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किया है। उमेश पाल हत्याकांड में माफिया के बेटे असद समेत उसके तमाम गुर्गों का नाम सामने आया। अतीक की बेगम शाइस्ता परवीन पर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप लगा।

13 अप्रैल को यूपी एसटीएफ ने असद और शूटर गुलाम को झांसी में मार गिराया। अगले दो दिन बाद 15 अप्रैल को प्रयागराज में कॉल्विन अस्पताल के पास तीन शूटरों ने पुलिस की कस्टडी में रहे माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top