Headline
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

मई में झुलसाने वाली गर्मी से अभी राहत, 40 डिग्री से नीचे पहुंच रखा पारा, जानिए इस सप्ताहभर का मौसम अनुमान

दिल्ली- एनसीआर। मई में झुलसा देने वाली गर्मी से अभी राहत मिली हुई है। कभी बारिश व कभी तेज हवाओं के कारण पारा अभी भी 40 से नीचे ही चल रहा है। वहीं इस सप्ताह भी तापमान 40 से ऊपर नहीं जाने के कारण गर्मी से राहत ही रहेगी। वहीं, दिल्ली के कुछ इलाकों में 13 मई को हल्की बारिश की संभावना है लेकिन इससे तापमान पर खास असर नहीं पड़ेगा। 09 मई व 10 मई को दिन के समय तेज सतही हवा चलेगी।

दिल्ली का मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। सोमवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप रही। बावजूद तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 37.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सुबह 8:30 बजे तक 5.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि रविवार को सामान्य से दो डिग्री कम 37.4, व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को धूप खिलेगी और दिन में तेज सतही हवा चलेगी। तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहने की संभावना है। 10 मई को भी 30-25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। 12 मई तक धूप और गर्मी लोगों को परेशान करेगी। अभी लू चलने की संभावना नहीं है। 13 मई को फिर बूंदाबांदी होगी और आंधी चलेगी। इससे लोगों को आंशिक राहत मिलेगी। इस दौरान तापमान 38-39 और न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री तक रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top