Headline
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज ऋषिकेश से होगा रवाना, 300 यात्री हो सकते है शामिल

ऋषिकेश। हेमकुंड साहिब के लिए सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा से रवाना होगा। पहले जत्थे में तीन सौ यात्री शामिल हो सकते हैं। श्रद्धालुओं को रवाना करने के लिए राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल (सेनि.) सरदार गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित समेत अन्य कई कैबिनेट मत्रियों का कार्यक्रम प्रस्तावित है। हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले पहले जत्थे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के श्रद्धालु शामिल हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह ने बताया कि जत्थे की रवानगी की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिनभर श्रद्धालुओं का लक्ष्मणझूला स्थित गुरुद्वारे पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

हेमकुंड यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पर्यटन विभाग की ओर से लक्ष्मणझूला स्थित गुरुद्वारे में पंजीकरण केंद्र खोल दिया गया है। चारधाम यात्रा के पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि पंजीकरण केंद्र में तीन काउंटर होंगे। यह केंद्र सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक खुले रहेंगे। कर्मचारी यहां दो शिफ्टों में काम करेंगे। 60 साल से ज्यादा उम्र के बीमार लोग अब हेमकुंड साहिब की यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। चमोली जिला प्रशासन की अपील पर गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से ऐसे यात्रियों को ऋषिकेश में रोका जाएगा। हालांकि हेमकुंड साहिब में बर्फ पिघलने के बाद ऐसे यात्रियों को यात्रा पर जाने की अनुमति मिल जाएगी।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह ने बताया कि वर्तमान में हेमकुंड साहिब जाने के रास्ते में आठ फीट तक बर्फ जमी है। ऐसे में इस समय वहां पर ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम है। इसके चलते 60 साल से अधिक आयु के ऐसे लोग जो ब्लड प्रेशर, अस्थमा और शुगर की बीमारी से पीड़ित हैं उनको यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा बच्चों को भी फिलहाल यात्रा पर जाने पर रोक रहेगी। हालांकि बर्फ पिघलने के बाद ये लोग यात्रा पर जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top