Headline
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री

सनकी आशिक ने पार की दरिंदगी की हदें, मशीन से शव के टुकड़े कर कूकर में उबाले

मुंबई। एक सनकी आशिक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए एक ऐसा तरीका अपनाया जो कोई अपने सपने में भी नहीं सोच सकता।

श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह ही शख्स ने पहले पेड़ काटने वाली मशीन से शव के हिस्सों में टुकड़े किए। इसके बाद उन बॉडी पार्ट्स को कूकर में उबाला ताकी उनकी बदबू बाहर ना जाए। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले शख्स की पहचान 56 साल के मनोज साहनी के तौर पर की गई है। वह अपने से 20 साल छोटी लडक़ी सरस्वकी वैद्द के साथ लिवइन में रह रहा था।

घटना मुंबई से सटे मीरा रोड के नयानगर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों का किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इस दौरान मनोज गुस्से में इतना पागल हो गया कि सरस्वती को मौत के घाट उतार दिया। इतने पर भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने शव के छोटे-छोटे टुकड़े किए और कूकर में उबालता रहा। बताया जा रहा है, लिव इन पार्टनर की हत्या करने के बाद वो बाजार गया और पेड़ काटने वाली मशीन लेकर आया। उसने इस मशीन से शव के छोटे-छोटे टुकड़े किए और उन्हें कूकर में उबाला। पुलिस की मानें तो हो सकता है ऐसा उसने सबूत मिटाने के लिए किया हो।

जानकारी के मुताबिक इस वारदात को तीन-चार दिन पहले अंजाम दिया गया था। इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं चलता, अगर पड़ोसियों को मनोज के घर से अजीब बदबू ना आती। पहले तो पड़ोसियों ने इस बदबू को नजर अंदाज किया, लेकिन जब सहन करना मुश्किल हो गया तो पुलिस को जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मनोज का दरवाजा खटखटाया। गेट खुलते ही पुलिस और दूसरे लोगों को तेज बदबू आई। पुलिस अंदर घुसी तो दंग रह गई। घर में महिला के शव के टुकड़े पड़े थे। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की गई तो बताया कि ये टुकड़े उसकी लिव इन पार्टनर सरस्वती वैद्य के शव के ही हैं। पहले जानकारी मिली थी कि जांच के दौरान पुलिस को पहले सिर्फ महिला के के पैर मिले थे। जांच आगे बढ़ी तो बाकी बॉडी पार्ट्स की जानकारी मिली।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या का कारण पता करने की कोशिश कर रही है। वहीं फ्लैट को सील करशव के टुकड़ों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top