Headline
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

सड़क किनारे बैठकर योगा कर रहे छह किशोरों को डंपर ने रौंदा, दो की मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश। झांसी में राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-कानपुर (एनएच-27) पर थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। एक डंपर ने छह बच्चों को कुचल दिया। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सड़क किनारे बैठकर योगा कर रहे छह किशोरों को डंपर ने रौंद दिया। उनमें से दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सड़क हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मडोरा खुर्द निवासी अभि (12) पुत्र इमरत सिंह यादव, अभिषेक (11) पुत्र ओमप्रकाश यादव, अनुज (17) पुत्र भूरे यादव, सुंदरम (17) पुत्र कौशल किशोर यादव, आरव (11) पुत्र बुद्धि प्रकाश यादव और आर्यन (13) पुत्र गिरिवर यादव सुबह करीब छह बजे हाईवे की सर्विस रोड पर बैठकर योग कर रहे थे।

उसी समय कानपुर की ओर से एक तेज रफ्तार डंपर उधर से गुजरा। सर्विस लेन पर आकर वह बेकाबू हो गया। वहां बैठे किशोरों को रौंदता हुआ आगे निकल गया। मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया लेकिन, चालक डंपर लेकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पूंछ पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यहां चारों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि अभि पुत्र इंद्र सिंह यादव और अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top