Headline
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान

कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में हुई गोलीबारी, नौ लोग घायल

सैन फ्रांसिस्को। कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में फिर से गोलीबारी हुई। दरअसलसैन फ्रांसिस्को के मिशन डिस्ट्रिक्ट में शुक्रवार रात मास शूटिंग हुई। इस दौरान कई लोगों को गोली लग गई। हालांकि, इस शूटिंग में किसी की मृत्यु होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे नें नौ लोग घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग ने एक ट्वीट में कहा, “हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि गोलीबारी में 9 लोग घायल हुए हैं औप उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल कोई बड़ा खतरा नहीं है, लेकिन फिर भी लोगों की एहतियात बरतनी चाहिए। शहर के आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने ट्वीट जारी कर लोगों से 24वीं स्ट्रीट और ट्रीट एवेन्यू के क्षेत्र से बचने के लिए कहा था। KPIX-TV ने बताया कि पुलिस को गोलीबारी की सूचना रात 9 बजे मिली थी, जिसके तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उन्होंने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया है। हालांकि, अभी इस हादसे के बारे में और अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि सैन फ्रांसिस्को में गोलीबारी की यह कोई पहली घटना नहीं है। 4 मई को कैलिफोर्निया के सनीवेल शहर में गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। सीबीएस न्यूज ने स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया कि यह घटना रविवार को हुई, जब संदिग्ध ने एक परिवार की कार में गोली मार दी। पुलिस ने तीन बच्चों सहित चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top