Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

बड़ा झटका- पंजाब में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, मान सरकार ने बढ़ाया वैट

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने पैट्रोल-डीजल पर एक रुपये वैट बढ़ा दिया है जिस वजह से पंजाब में पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। आज से नए पेट्रोल के दाम 98.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 88.95 रुपये प्रति लीटर होंगे। नए दाम कल रात 12 बजे से लागू की गई है। पंजाब में पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ा दिया है। इसके चलते प्रदेश में अब पेट्रोल के दाम 98.65 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल के दाम बढक़र 88.95 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इससे पहले इसी साल फरवरी में भी पंजाब सरकार ने वैट में इजाफा किया था। इसके चलते तब पंजाब में पेट्रोल और डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था। दरअसल नकदी संकट से जूझ रही पंजाब सरकार को ईंधन पर वैट में बढ़ोतरी से अतिरिक्त 400 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

दरअसल शुक्रवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक में गुपचुप तरीके से वैट में बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी गई। वहीं शनिवार देर रात इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। पंजाब में पेट्रोल और डीजल पर बढ़ी हुई कीमतें शनिवार रात 12 बजे से ही लागू हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वैट में लगभग एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है।
बता दें कि पंजाब में इसी साल फरवरी के महीोमने में पेट्रोल और डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। तब पंजाब के आवास और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा था कि इस तरह की बढ़ोतरी की जरूरत कुछ समय से महसूस की जा रही थी। पंजाब को और राजस्व पैदा करने की जरूरत है और यह उसी दिशा में एक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top