Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

प्रदर्शन के बाद सालार के टीजर ने बनाया रिकॉर्ड, आदिपुरुष और केजीएफ-2 को धकेला पीछे

प्रभास की सितम्बर माह में प्रदर्शित होने वाली फिल्म सालार का टीजर दो दिन पहले जारी किया गया था। जारी होते ही टीजर ने फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा डाला है। निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म के टीजर ने रिलीज होने के महज 24 घंटे के अंदर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
है।

इस टीजर ने प्रशांत नील की ही निर्देशित फिल्म केजीएफ-2 को पीछे छोडऩे के साथ ही प्रभास की ही आदिपुरुष को भी मात देने में सफलता प्राप्त कर ली है। टीजर ने 24 घंटे में कमाए 82 मिलियन व्यूज प्रभास और निर्देशक प्रशांत नील की अपकमिंग फिल्म सालार का टीजर गुरुवार को सुबह 5.12 मिनट पर रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म के टीजर ने रिलीज के 24 घंटे में यूट्यूब पर 82 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही इस फिल्म का टीजर इंडियन सिनेमा में सबसे ज्यादा व्यूज हासिल करने वाला बन गया है।

ज्ञातव्य है कि इससे पहले प्रभास की ही पिछली रिलीज फिल्म आदिपुरुष के टीजर ने प्रदर्शन के 24 घंटे में सबसे ज्यादा 69 मिलियन व्यूज हासिल किए थे। जबकि, लिस्ट में दूसरे नंबर पर केजीएफ 2 था। प्रशांत नील की पिछली रिलीज फिल्म केजीएफ 2 के टीजर ने रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर 68.83 मिलियन व्यूज हासिल किए थे। अब इस लिस्ट में टॉप पर सालार, दूसरे नंबर पर आदिपुरुष और तीसरे पर केजीएफ 2 पहुंच चुकी है।

दिलचस्प बात ये है कि प्रभास की सालार यहीं नहीं रुकी है। खबर लिखने तक अब तक ये फिल्म 101 मिलियन व्यूज हासिल कर चुकी है। ये एक बेहद बड़ा आंकड़ा है। ये साबित करता है कि फिल्म का टीजर दर्शकों को पसंद आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top