Headline
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

रिलीज हुआ ओह माय गॉड 2 का दमदार टीजर, अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी ने मचा दी धूम

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ओह माय गॉड 2 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। टीजर रिलीज होने के बाद से ही अक्षय कुमार और उनकी ये आने वाली फिल्म दोनों की सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोगों को फिल्म का टीजर काफी पसंद आ रहा है। टीजर को देखने के बाद से लोग अब इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

पिछले दिनों अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 से कुछ झलकियां सामने आई थीं। फिल्म के इन क्ल्पिस को देखकर लोगों ने फिल्म मेकर्स और अक्षय कुमार को काफी सारी नसीहतें दी थीं। लोगों ने मेकर्स से साफ कहा था कि फिल्म के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए क्योंकि ये फिल्म भी लोगों की धार्मिक भावनाओं पर आधारित है और धर्म को लेकर कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

धर्म और धार्मिक भावनाओं को लेकर काफी सारी बातें होने के बाद अब फिल्म मेकर्स ने इस मूवी का टीजर रिलीज कर दिया है जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। टीजर की शुरुआत एक खास डायलॉग से होती है जिसमें कहा जाता है- ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता। फिर चाहे वो नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या फिर आस्तिक शांति करण मुदगल। तकलीफ में लगाई हुई पुकार उसे हमेशा उसे अपने बंदों तक खींच ही लाती है। अक्षय कुमार ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा है- रख विश्वास, ओह माय गॉड 2 की टीजर आउट हो गया है।

अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के टीजर में पंकज त्रिपाठी भी नजर आ रहे हैं जिनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है। आपको बता दें कि ओह माय गॉड 2 के साथ ही फिल्म गदर 2 भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल नजर आएंगी। ऐसे में थिएटर्स में इन दोनों फिल्मों का क्लैश हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top