Headline
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

डकैती डालने से पहले ही दून पुलिस ने यूपी के गैंग को दबोचा

अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलहे, चोरी के मोबाइल फोन व नगदी बरामद

देहरादून। डकैती की बडी घटना को अंजाम देने से पूर्व ही उत्तर प्रदेश का गैंग दून पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थाना नेहरू कालोनी तथा एसओजी देहरादून की संयुक्त टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मोथोरावाला सीवर प्लाट के पास 10 से 12 लोग इक्ट्ठा होकर किसी बडी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिनके पास अवैध असलाह होने की भी सम्भावना है। सूचना पर थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तो सीवर प्लांट के पास स्थित खाली मैदान में एक निर्माणाधीन मकान में पास पुलिस टीम को कुछ संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए दिखाई दिये, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेर-घोट कर पकड लिया गया।

पकडे गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर उनके द्वारा अपना नाम 01: संजय पुत्र गोली 02: सोनू पुत्र बरसाती 03: अविनाश कुमार पुत्र शिवनाथ 04: श्रवण कुमार पुत्र आशाराम 05: अमन कुमार पुत्र नीरज 06: लवकुश पुत्र अंगद 07: रणजीत पुत्र यज्ञ राम 08: त्रिलोकी पुत्र नारायण 09: धर्मेन्द्र पुत्र राजकुमार 10: रामपाल पुत्र राजेन्द्र तथा 11: मनीष पुत्र जसराम सभी निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश बताया गया।

अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके पास से 02 छर्रे वाली पिस्टल 02 अदद खुखरी 28 मोबाइल फोन तथा 38810 रू0 नगद बरामद हुए। बरामद मोबाइल फोन व नगदी के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा उन्हें हरिद्वार में अलग-अलग टप्पेबाजी की घटनाओं में चोरी करना तथा आज दीपनगर क्षेत्र एक चिन्हित किये गये घर में डकैती डालने के प्रयोजन से उक्त स्थान पर एकत्रित होना बताया गया। सभी अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिनके विरूद्ध थाना नेहरू कालोनी में धारा 399, 402 भादवि तथा आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये। अभियुक्तों को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
01: संजय पुत्र गोली निवासी: नक्षयपुरवा थाना मनकापुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष

02: सोनू पुत्र बरसाती निवासी: जुडईपुरवा थाना मनकापुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 33 वर्ष

03: अविनाश कुमार पुत्र शिवनाथ निवासी वनकसिया थाना मोतीगंज गोंडा उम्र 29 वर्ष

04: श्रवण कुमार पुत्र आशाराम निवासी: नक्षयपुरवा थाना मनकापुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष

05: अमन कुमार पुत्र नीरज वर्मा निवासी: किरिया बसणोपुर थाना मोतीगंज जिला गोंडा उ0प्र0 उम्र 23

06: लवकुश पुत्र अंगद निवासी: नक्षयपुरवा थाना मनकापुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष

07: रणजीत पुत्र यज्ञ राम निवासी: नक्षयपुरवा थाना मनकापुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष

08: त्रिलोकी पुत्र नारायण निवासी: बीरापुर थाना मोतीगंज जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 48 वर्ष

09: धर्मेन्द्र पुत्र राजकुमार निवासी बचेतपुरा नक्षयपुरवा थाना मनकापुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 27

10: रामपाल पुत्र राजेन्द्र निवासी बचेतपुरा नक्षयपुरवा थाना मनकापुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 22

11: मनीष पुत्र जसराम निवासी बचेतपुरा नक्षयपुरवा थाना मनकापुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष

पूछताछ का विवरण: पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी मूलरूप से गोंडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तथा गैंग बनाकर टप्पेबाजी व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं, वे सभी कुछ दिन पूर्व ही देहरादून आये थे तथा कैलाश हास्पिटल में काम करने वाली उनकी एक परिचित महिला द्वारा उन्हें दीपनगर में 02 अलग-अलग कमरे किराये पर दिलवाये गये थे। उनकी देहरादून में किसी बडी घटना को अंजाम देकर वापस गोंडा लौटने की योजना थी। जिसके लिये उन्होंने नेहरू कालोनी क्षेत्र में रैकी कर एक घर को चिन्हित किया था तथा आज उसी घर में डकैती डालने के प्रयोजन से मोथोरावाला क्षेत्र में एकत्रित हुए थे। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा वर्तमान में जारी कांवड यात्रा के दौरान हरिद्वार में अलग-अलग घाटों से टप्पेबाजी/चोरी की घटनाओं को अजांम दिया गया था, जिससे सम्बन्धित मोबाइल फोन व नगदी को अभियुक्तों के पास से बरामद किया गया है।

बरामदगी:
01: छर्रे वाली पिस्टल 02 अदद,
02: खुखरी: 02
03: अलग-अलग कम्पनियों के 28 मोबाइल फोन
04: 38810 रू0 नगद

( घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा 10000/- रुपये के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top