Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश बरपा रही कहर, खतरे के निशान पर गंगा- अलकनंदा

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश कहर बरपा रही है। पहाड़ी इलाकों में नदी नाले उफान पर आए हैं। गंगा और अलकनंदा नदी खतरे के निशान पर चल रही हैं। वहीं, भूस्खलन के चलते देहरादून, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी समेत प्रदेश में कईं जगह भवन ध्वस्त हो गए हैं। उधर, प्रदेश में अब भी 275 सड़कें बंद हैं।

उधर, मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रीनगर डैम में करीब तीन हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। जिसके चलते देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार में अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जिसके बाद गंगा तटों पर जल पुलिस तैनात की गई है। केदारनाथ हाईवे पर फाटा के पास बड़ा हादसा हो गया। मलबे और बोल्डर की चपेट मे आने एक रेस्टोरेंट ध्वस्त हो गया।  इस दौरान रेस्टोरेंट के अंदर दो लोग फंसे थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। देहरादून में शांति विहार व सपेरा बस्ती के बीच बहने वाले नाले में अत्यधिक वर्षा के कारण आए पानी से चार दुकानें व चार मकान ध्वस्त हो गए हैं। पुलिस ने राहत बचाव कार्य करते हुए समय रहते दुकान व मकान खाली करा लिए थे। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

यमुनोत्री हाईवे झरझर गार्ड के पास मलबा आने से बंद हो गया। साथ ही गंगोत्री हाईवे मनेरी डैम के पास मलबा आने से बंद है। उधर, भटवाड़ी विकासखंड के जखोल गांव में बरसाती नाला उफान पर आने और भूस्खललन से खेती को नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top