Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

सीमा हैदर जैसा एक और मामला आया सामने, राजस्थान से शादीशुदा महिला फेसबुक दोस्त से मिलने पहुंची पाकिस्तान

जयपुर। ऐसे समय में जब पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने प्यार से मिलने के लिए सीमाओं और बाधाओं को पार करने के लिए खबरों में हैं, राजस्थान की दो बच्चों की शादीशुदा मां अंजू राफेल भी अपने फेसबुक दोस्त से मिलने के लिए सीमा पार कर गई हैं। भिवाड़ी की रहने वाली अंजू एक वाहन कंपनी में काम करती हैं, जबकि उनके पति एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

अंजू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर पुष्टि की थी कि वह नसरुल्लाह से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पहुंची है, जिससे उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इस बीच, अंजू के बच्चों ने कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनकी मां कहां हैं। वे फिलहाल अपने पिता के साथ रह रहे हैं। अंजू के पति ने बताया कि उनकी शादी 2007 में हुई थी और अंजू मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली हैं।

उन्होंने कहा, मेरी पत्नी 20 जुलाई को कहीं गई थी। मैंने फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। दो दिन बाद उसने सोशल मीडिया के जरिए फोन किया और कहा कि वह अपने दोस्त से मिलने के लिए लाहौर में है और तीन-चार दिनों में वापस आ जाएगी। अंजू ने साल 2020 में अपना पासपोर्ट बनवाया था। उसने अपने पति को बताया कि वह जयपुर जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है, क्योंकि पाकिस्तान उच्चायोग ने मामले के संबंध में जानकारी मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top