Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

ड्रीम गर्ल 2 का नया पोस्टर आया सामने, आयुष्मान खुराना ने अपने अनोखे अवतार से जीता दिल

ड्रीम गर्ल 2 की एक झलक भर पाने के लिए लोगों का उत्साह तेज होता जा रहा है और ऐसा हो भी क्यों न आखिर ड्रीम गर्ल पूजा के दीवानों की लिस्ट इंडस्ट्री के सभी बड़े सुपरस्टार्स से भरी जो पड़ी है, जिसमें लेटेस्ट एंट्री रॉकी की हुई है। हालांकि ड्रीम गर्ल की प्रेम कहानी की हालिया झलक में भी जब उनके सुंदर मुखड़े का दीदार नही हुआ, तो लोगों की बेकरारी का लेवल और बढ़ गया। पर अब लगता है कि ड्रीम गर्ल की झलक देखने का ड्रीम पूरा होने को आया है फिल्म के एक नए और दिलचस्प पोस्टर के साथ।

ये पोस्टर पहले से ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें आयुष्मान खुराना को एक आकर्षक नए अवतार में दिखाया गया है। वाइब्रेंट पर्दे के पीछे से बाहर निकलते ही दर्शकों को केवल उनका चेहरा ही दिखाई देता है। जो चीज़ वास्तव में हर किसी का ध्यान खींचती है वह है आयुष्मान के किरदार पूजा का उल्लेखनीय ट्रांसफॉर्मेशन, जो फेमिनिन लुक में कमाल लगती है, जिससे फैन्स को अगली कड़ी की कहानी की दिशा के बारे में उत्सुकता होती है। करम के रूप में पूजा की परछाई पर्दे से झांकती है जो लोगों को खिलखिलाने और हंसाने का काम करती है।

ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और प्रतिभाशाली राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं। यह फिल्म 2019 की फिल्म ड्रीम गर्ल का आध्यात्मिक सीक्वल है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, परेश रावल, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, मनोज जोशी, असरानी, सीमा पाहवा, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी और रणवीर सिंह कैमियो भूमिका में हैं। ये फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top