Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश के आसार, जानिए अगले तीन दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 

देहरादून। उत्तराखंड के चार जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दून समेत सभी चार जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश होने की संभावना है।

अगले तीन दिन तक प्रदेश में बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर कम हुआ है। इसके चलते 27 से 29 अगस्त तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में जुलाई में 552.7 एमएम बारिश हुई थी जो सामान्य से 32 फीसदी अधिक है। जबकि, 25 अगस्त तक 342.3 एमएम बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से पांच फीसदी अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, मानसून सीजन में अब तक बारिश के पैटर्न में बदलाव देखने को मिला है। तेज बारिश का मुख्य कारण सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी प्रणाली का प्रभाव है। अगले तीन दिन इसके कम होने का असर दिखेगा।
इस बार दो मौसम प्रणालियों के मिलने से उत्तराखंड में बारिश तबाही मचा रही है। इससे पहले वर्ष 2013 में ऐसा हुआ था। तब केदारनाथ में भीषण आपदा आई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग जैसे-जैसे बढ़ेगी, मौसम प्रणालियों के मिलने की घटनाएं भी बढ़ेंगी। इसके चलते बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top