Headline
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण

एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला आज पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 का आगाज आज से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान ने ओपनिंग मैच के लिए एक दिन पहले ही प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। बाबर आजम के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम तीसरी बार खिताब जीतने उतरेगी। हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। टीम मैनेजमेंट ने अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई पाकिस्तान की टीम में कुछ बदलाव किया है। इफ्तिखार अहमद और नसीम शाह की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया था।

पाकिस्तान ने तीन तेज गेंदबाजों के अलावा तीन स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर्स को प्लेइंग-11 में रखा है। इसके अलावा टीम की बैटिंग भी काफी मजबूत दिख रही है। फखर जमान और इमाम उल हक ओपनिंग करते दिखेंगे। वहीं, मिडिल ऑर्डर में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, सलमान अगहा दिखेंगे। लोअर ऑर्डर में शादाब खान और मोहम्मद नवाज भी बैटिंग कर सकते हैं। पेस अटैक में नसीम के अलावा शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ नजर आएंगे।

पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए में भारत और नेपाल के साथ है। वहीं, ग्रुप-बी में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका है। इस बार एशिया कप हाईब्रिड फॉर्मेट में खेला जा रहा है। चार मैच पाकिस्तान में, जबकि सुपर फोर समेत नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। श्रीलंका की जमीन पर पहला मैच 31 अगस्त को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच कैंडी में होगा। भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top