Headline
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, पांच लोगों की हालत गंभीर

रोहतास। भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना शिवसागर थानाक्षेत्र से पखनारी के पास हुई। NH 2 पर बुधवार अहले सुबह कंटेनर में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर स्कॉर्पियो में फंसी लोगों की लाश को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोड़दार थी कि स्कॉर्पियो कंटेनर में जा घुसी। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई।

मरने वालों की पहचान तारा कुमारी (18), चांदनी कुमारी (15), अरविंद शर्मा (50), राजमती देवी (50), आदित्य कुमार (8), रिया कुमारी (9), और सोनी कुमारी (35) के रूप में हुई। वहीं घायलों में  रवि नंदन प्रियदर्शी (30), रितु शर्मा (14), सुदेश्वर शर्मा (60), दिव्या कुमारी (25) और उपेंद्र शर्मा (30) शामिल हैं। परिनजों का कहना है कि स्कॉर्पियो पर 12 लोग महिला पुरुष बच्चे सवार होकर बोधगया से कैमूर जिला के सबार थाना के कुडारी गांव लौट रहे थे। रोहतास जिला के पखनारी के पास शिवसागर थाना इलाके में स्कॉर्पियो और कंटेनर की टक्कर हो गई।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, हादसे के बाद स्थानीय लोग परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि हाईवे के साइड कई जगह ट्रक चालक गाड़ी खड़ी कर छोड़ देते हैं, अंधेरा होने के कारण कई बार चालक को खड़ा ट्रक दिखाई नहीं देता और वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top