Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गंगोत्री विधानसभा सीट से कर्नल कोठियाल ने किया नामांकन

उत्तरकाशी।(रि.) कर्नल अजय कोठियाल ने आज जिलाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया।वहीं दूसरी ओर खटीमा में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एसएस कलेर के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते हुए जीत का दावा किया।नामांकन के बाद कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आज मातृशक्ति ने जो उन्हें सम्मान दिया उसे वो सदैव याद रखेंगे।उन्होंने कहा कि मात्र 200 मीटर चलने के दौरान ही महिलाओं ने उन्हें नवनिर्माण के नाम पर 1 लाख 11 हजार रुपये के अलग-अलग टीके लगाए।

उन्होंने कहा कि लोगों को आप पार्टी से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं और हमें उनके विश्वास पर खरा उतरना है। उन्होंने आगे कहा कि अब उत्तराखंड नवनिर्माण का समय आ चुका है और इसके लिए आज मैंने नामांकन भी कर दिया है।उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जिले में कई समस्याएं हैं और हम लोगों को बताएंगे कि कैसे इन समस्याओं को हम ठीक करेंगे।
कोठियाल ने कहा कि जल्द ही जनता के सुझावों से हम अपना मेनिफेस्टो जारी करेंगे।जिसमें युवाओं के लिए रोजगार एक अहम मुद्दा होगा. अच्छे स्कूल, महिलाओं का सशक्तीकरण, बिजली, पानी, सरकारी तंत्र को ठीक करना सहित कई मुद्दों को हम अपने मेनिफेस्टो में जगह देंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जिला मुख्यालय है।लेकिन एक बस स्टैंड और पार्किंग की व्यवस्था ना होने से पर्यटक बाईपास से आगे निकल जाते हैं। जिससे यहां लोगों की आमदनी पर असर पड़ता है।यूथ फाउंडेशन में पढ़ने वाले बच्चों के माता पिता, एक्स आर्मी के लोग, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा सभी को हमसे बहुत उम्मीदें हैं. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनकी टक्कर, भ्रष्टाचार से सीधे है जो दोनों पार्टिंयों ने पूरे प्रदेश में किया है. लेकिन अब लोगों के पास आप पार्टी के रूप में विकल्प मिल चुका है और हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले चुनाव में आप पार्टी भारी मतों से जीतकर सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top