Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

CM पुष्कर समेत बीजेपी के इन दिग्गजों ने किया नामांकन, भाजपा की जीत का किया दावा

देहरादून।आज खटीमा से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नामांकन से पहले अपने आवास पर पूजा-अर्चना की।इसके बाद कार्यकर्ताओं से मिलते हुए वो नामांकन कार्यालय पहुंचे और पर्चा दाखिल किया।आज सीएम पुष्कर सिंह धामी, मंत्री सतपाल महाराज समेत कई दिग्गजों ने नामांकन किया।वहीं, सोमेश्वर से रेखा आर्य और डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान नामांकन प्रक्रिया के तहत आदर्श आचार संहिता और कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया गया।

चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज का नामांकनः

आज पौड़ी के चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से मंत्री व भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने नामांकन किया। सतपाल महाराज अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ ही नामांकन कार्यालय पहुंचे। इसके अलावा पौड़ी के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तामेश्वर आर्य भी भाजपा में शामिल हुए. तामेश्वर आर्य कांग्रेस में पिछले 25 सालों से काम कर रहे थे।

ऱेखा आर्य और अरविंद पांडे का नामांकन

आज शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने गदरपुर विधानसभा सीट से नामांकन किया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन और भारी सुरक्षा के बीच नामांकन प्रक्रिया हुई।वहीं, सोमेश्वर विधानसभा से रेखा आर्य ने नामांकन दाखिल किया।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के तहत प्रत्याशियों के नामांकन करने के लिए अब आखिरी दो दिन का समय बचा है। इसी के तहत आज भाजपा के 4 दिग्गज नेताओं ने नामांकन किया। खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी, पौड़ी की चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से सतपाल महाराज, गदरपुर विधानसभा सीट से अरविंद पांडे और नरेंद्र नगर सीट से सुबोध उनियाल ने नामांकन दाखिल किया।वहीं, कांग्रेस की ओर से हल्द्वानी सीट से दिवंगत कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित हृदयेश ने नामांकन दाखिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top