Headline
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश

गणेश जोशी बोले- 10 मार्च को खिलेगा कमल,मसूरी में बीजेपी चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

गणेश जोशी बोले- 10 मार्च को खिलेगा कमल,मसूरी में बीजेपी चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

मसूरी।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में चुनावी कार्यालय के उद्घाटन करते हुए कहा कि आगामी 10 मार्च को कमल खिलेगा।बता दें कि इस बार बीजेपी बीजेपी प्रत्याशी गणेश जोशी का मुकाबला कांग्रेस की महिला प्रत्याशी गोदावरी थापली से होने जा रहा है।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूरे प्रदेश में बीजेपी के पक्ष में माहौल देखा जा रहा है। लोग काफी संख्या में सदस्यता लेकर बीजेपी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी में ठंड के बावजूद भी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बीजेपी का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. जिससे साफ है कि बीजेपी के 60 प्लस के नारे की शुरुआत मसूरी विधानसभा सीट से होगी।

गणेश जोशी ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार ने विकास को लेकर एक आयाम स्थापित किया है।उससे जनता बीजेपी से काफी प्रभावित है और इसी को लेकर लोग लगातार बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि मसूरी कांग्रेस की प्रत्याशी गोदावरी थापली की सगी बहन ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ली है. जिससे साफ है कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और डूबते हुए जहाज में कोई भी बैठना पसंद नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा में विकास हुआ है या नहीं हुआ है। यह मसूरी की जनता 10 मार्च को जवाब देगी।इस बार जीत का अंतर पिछली बार से कई गुना ज्यादा होगा. साथ ही कहा कि दल बदल की राजनीति नहीं होनी चाहिए।क्योंकि, स्वच्छ लोकतंत्र के लिए यह अच्छा नहीं है, लेकिन राजनेता अपने स्वार्थ के लिए दल बदल की राजनीति कर रहे हैं।जिस पर रोक लगानी चाहिए।उन्होंने कहा कि 10 मार्च को उत्तराखंड में कमल खिलने जा रहा है।कैबिनेट मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी गणेश जोशी ने मसूरी में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ली. साथ ही विधायक गणेश जोशी ने जनसंपर्क भी किया. वहीं, गणेश जोशी ने चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top