Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

राज्यपाल ने सीमान्त मलारी में जवानों का बढ़ाया हौसला

कहा- ‘सरहद पर तैनात जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व’

बद्रीनाथ पूजा में देश और प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना

मलारी/बद्रीनाथ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को जनपद चमोली में चीन सीमा से सटे मलारी में आईटीबीपी, आर्मी और बीआरओ के जवानों से मुलाकात की। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र के भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों में हमारे जवान निःस्वार्थ सेवाभाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते है। उनके कारण हम और हमारा देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। इस दौरान उन्होंने जवानों से उनकी समस्याओं तथा चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की।

राज्यपाल ने कहा कि सीमांत वासी हमारे सीमा प्रहरी है। सीमा पर बसे गांवों को सुरक्षित रखे बिना हम अपनी सीमाओं को सुरक्षित नहीं रख सकते। वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत सीमावर्ती गांवों में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

सीमा पर जवानों से मुलाकात के बाद राज्यपाल अपराह्न 11ः30 बजे बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए उन्होंने देश और प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों ने राज्यपाल को अंगवस्त्र, तुलसी माला एवं प्रसाद भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

राज्यपाल ने बीआरओ गेस्ट हाउस बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना बद्रीनाथ मास्टर प्लान के पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है वह वेहद प्रशंसनीय और सराहनीय है। इसके लिए शासन- प्रशासन की पूरी टीम सहित सभी लोग बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बद्रीनाथ धाम और भी दिव्य और भव्य नजर आएगा।

इस दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, एडीएम डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. दीपक सैनी, सीओ पुलिस नताशा सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top