Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

37 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए देवेन्द्र बिष्ट को उत्तराखंड टीम का शेफ डी मिशन नियुक्त किया गया

युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी लोगों में शुमार है देवेंद्र बिष्ट

देहरादून। गोवा में आयोजित होने वाले 37 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए देवेन्द्र बिष्ट को उत्तराखंड टीम का शेफ डी मिशन नियुक्त किया है। देवेंद्र बिष्ट उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी लोगों में शुमार किए जाते हैं। वह पिछले लंबे समय से उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने की भूमिका में काम करते हुए नजर आए हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वह खास है उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि वह उत्तराखंड में खेलों के प्रति खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और राज्य सरकार की योजनाओं से हमेशा रूबरू कराते रहे हैं।

उत्तराखंड में देवेंद्र बिष्ट के अनुसार प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं ऐसे में राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के साथ-साथ तराशने का काम भी कर रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खिलाड़ियों के प्रति बेहद सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं और यही वजह है कि राज्य सरकार की कोशिशें के चलते खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने बिष्ट को यह जिम्मेदारी दी है। बिष्ट राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर हैं और ओएनजीसी में कार्यरत हैं।

उन्होंने देहरादून और उत्तराखंड में फुटबॉल के विकास में अहम भूमिका निभाई है। वह राष्ट्रीय स्कूल फुटबॉल टीम के चयनकर्ता भी रह चुके है और उत्तराखंड फुटबॉल एसोसिएशन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी है। गोवा में राष्ट्रीय खेल 26 अक्टूबर से नौ नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top