Headline
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन
सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

गणेश गोदियाल ने पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा से की मुलाकात,दिया ये आश्वासन

श्रीनगर।पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने उसी पार्टी को अपना वोट देंगे, जो उनकी मांगों को पूरा करेगा। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल से वार्ता कर अपना पक्ष रखा।गोदियाल ने सरकार बनते ही इसे पहले सत्र में रखने की बात कही।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए पेंशन बहाली मोर्चा ने उसी पार्टी को स्पोर्ट करने की रणनीति बनाई है, जो उनकी एक सूत्रीय मांग को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगा. ऐसे में पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा से जुड़े 80 हजार कर्मचारियों ने उस दल को एकमुश्त वोट देने का फैसला किया है. ऐसे में सत्ताधारी भाजपा के लिए 80 हजार कर्मचारियों को नाखुश करना बड़ी गलती साबित हो सकता है।

मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पिछले लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है. सरकार ने अपने विधायकों की पेंशन तो मंजूर कर दी, लेकिन लंबी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को पेंशन के लिए मोहताज कर दिया, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है।

उन्होंने कहा उत्तराखंड में आजीविका का अन्य कोई साधन नहीं है. ऐसे में कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद केवल पेंशन का ही सहारा होता है. इसलिए संगठन ने निर्णय लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उसी दल को एकमुश्त वोट दी जाएगी, जो अपने घोषणा पत्र में पेंशन बहाली की मांग को शीर्ष पर रखेगा. यही नहीं 80 हजार कर्मचारियों के साथ उनके परिजन भी जुड़े हुए हैं. लिहाजा यह आंकड़ा दोगुना होना स्वाभाविक है।

पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के पदाधिकारियों ने पेंशन बहाली को लेकर अब कांग्रेस का रुख कर लिया है. सत्ताधारी भाजपा से कई बार लताड़ पड़ने के बाद मोर्चा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से मुलाकात की. वहीं, गोदियाल ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पहले सत्र में पुरानी पेंशन बहाली का मुददा रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top